Panther, (तेंदुआ)

Panther ...."तेंदुआ "
         तेंदुआ, बाघ के बाद तेंदुए कि बात आती है, जहाँ  पर बेहद फुर्तीले जंगली शिकारी का नाम आता है वहां सबसे पहले तेंदूए का नाम  आता है, तेंदूए का वैज्ञानिक नाम  (PANTHERA PARDUS) पेंथेरा पार्दस  है!



Panther 
अपने शिकार को पकड़ने कि जबरदस्त तरकीब इससे अच्छी  शायद ही किसी को आती होंगी, 

तेंदुआ बहुत ही फुर्तीला और चालक जानवर है, तेंदुए कि एकाग्रता तो लाजवाब कि होती है, अपने शिकार को पकड़ने  कि छमता में इससे बेहतर और कोई जानवर नहीं  है, तथा  इसके हमला करने का तरीका भी बेहद अलग हैं, तेंदुए  कि  प्रजाति एक बडी  बिल्ली की होती है  जो  अफ्रीका और एशिया मे पाया जाता है तेंदुआ, शेर, बाघ  तथा  जैगुआर  इन तीनों की तुलना में सबसे छोटा होता है  लेकिन इन तीनों में  तेंदुआ  सबसे शक्तिशाली व  बुद्धिमान होता है, ये शिकारियों  में  अव्वल दर्जे का  शिकारी माना गया है, आम तौर पर ये  निशाचरी होते है,  तेंदूए  55 से 60 किलोमीटर की  तेज़  रफ़्तार से दौड़ सकते हैं !!


Panther 

तेंदुए की शारीरिक बनावट -
            तेंदुए ज्यादातर पीले रंग के पाए जाते है, जिसपर गहरे काले रंग के धब्बे होते है, तेंदुए बहुत  प्रजातियों के पाए जाते है, जिनमें से एक काला तेंदुआ होता है  जिसको  काले पैंथर के नाम से  जानते हैं, ये पूरी तरह से काले होतें हैं,  आमतोर पर अन्य सभी बिल्लियों की अपेछा  तेंदुए की टांगे  मीडियम तरह की, खोपड़ी बड़ी तथा  शरीर लम्बा होता है,  मादा  तेंदुए , नर तेंदुए की तुलना में  लगभग 28-30 प्रतिशत तक छोटे होतें है !
अपने मित्रों को शेयर करें 
पैंथर 
इतने  सभी तेंदुओं में भारतीय तेंदुए की भी अपनी एक अलग विशेषता होती हैं, भारतीय तेंदुए का वैज्ञानिक नाम  पेंथेरा पार्ड्स फुस्का  हैं, ये स्तनधारी होतें है, तेंदुओं में  नर तेंदुए का भार  लगभग 50-70 किलो.  तथा  मादा  तेंदुए का भार लगभग  29-34 किलो. होता है ! तेंदुआ  मूल रूप से  अफ्रीका तथा  दक्षिणएशिया  में पाए जाते है,  लेकिन अब तेंदुए की बहुत सी प्रजातियां एशिया में भी लुप्त होती दिखाई दे रही है!!
अफ़्रीकी तेंदुआ, अमूर तेंदुआ, अरबी तेंदुआ, भारतीय तेंदुआ, हिंदचीनी तेंदुआ, उत्तर चीनी  तेंदुआ,जवाई  तेंदुआ, फ़ारसी  तेंदुआ तथा  श्रीलंकाई तेंदुआ !!


Panther 
मूल रूप से तेंदुए की 9 उप प्रजातियां पहचान में आयी है -
तेंदुए  के ठीक जैसे ही एक जानवर जैगुआर होता है, जैगुआर  से  तेंदुआ  की  काफ़ी सारी क्रिया कलाएं मिलती हुई नज़र आती हैं, 
जैगुआर उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिणी  अमेरिका में  पायी जाने वाली  एकलौती  पैन्थरा प्रजाति का मांसाहारी जानवर होता है जो  एकदम  तेंदुआ के  जैसा  दिखता है हालांकि  दिखने में  जैगुआर  तेंदुए जैसा दिखता है लेकिन  जैगुआर  तेंदुए  से  बड़ा तथा  अधिक  शक्तिशाली होता है, जैगुआर  का  रहन सहन  बिल्कुल बाघ  तथा  शेर से काफ़ी हद तक मिलता है  ये वनो  में  रहते है  पर  मैदानों  तथा  घास वाले  स्थानों  पर भी घूमना  पसंद  करते है !!


Panther 
तेंदुआ  को  पानी काफ़ी पसंद होता है तथा यह पानी के पास रहना पसंद करता है, इसे  अकेले रहना तथा अपना शिकार खुद करना पसंद है, तेंदुए का जबड़ा तथा दांत  बहुत मज़बूत होते है, यह  अपने  शिकार को  कानो के बीच से काट कर सीधे कोपल हड्डी  तोड़कर  मस्तिष्क पर सीधा जानलेवा घाव कर देता  है, !! तेंदुए का जीवनकाल 17से  20साल का  होता है, तथा जंगल के सबसे फुर्तीले जानवरों में  इनकी गिनती  आती है !!
                   Wildlife के बारे में और अधिक जानने के लिए  नींचे >को क्लिक  करें.... 

Comments

Post a Comment